फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक साथ उठा पिता-पुत्र का जनाजा

Sat, 04 Apr 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 संग्रामपुर के चंडेरिया गांव में पिता-पुत्र की मौत के बाद गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीपरपुर की दुर्गापुर बाजार में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली और उनके बेटे रेहान अली का जनाजा शुक्रवार को एक साथ उठा तो हर आंख नम हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन देख जनाजे में शामिल लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। जिस घर में शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब सिसकियां सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को हादसे की खबर मिलते ही रिश्तेदारों का गांव पहुंचना शुरू हो गया। देर रात जब दोनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पत्नी हसीना बानो पति और बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। रेहान की पत्नी अशीरुल निशा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बेटों रिजवान, अब्दुल रहमान, अब्दुल रज्जाक और अब्दुल रहीम की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, जबकि बेटियां साबरीन, जीनत और आयशा फफक-फफक कर रोती रहीं।


जनाजे की तैयारी के दौरान शुक्रवार सुबह पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के बाहर कब्रिस्तान में दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हादसे के बाद कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। परिजनों के अनुसार रमजान अली अपनी बेटी के निकाह की तैयारियों में जुटे थे और घर में खुशियों का माहौल था। रेहान अली मुंबई से बहन की शादी में शामिल होने आए थे। एक ही पल में पूरा परिवार बिखर गया।
विज्ञापन





हादसे का वीडियो वायरल
दुर्गापुर बाजार के पास हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार बस बाइक को टक्कर मारते दिख रही है, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। टक्कर के बाद चालक बस लेकर मौके से जाता दिखाई दे रहा है। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें