फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोबाइल एप से किसान समझेंगे कैसे करें कीड़ों से फसल की सुरक्षा

Fri, 01 Mar 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसान मोबाइल फोन के एप से खेती के लिए नुकसानदायक कीड़ों की पहचान कर उनसे फसल की रक्षा कर सकेंगे। इसके लिए प्रगतिशील किसानों को नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम, एनपीएसस एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

किसान अपने खेत से कीड़े-बीमारियों की फोटो के साथ आवश्यक डाटा फीडिंग करके सीधे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को सूचना भेज सकते हैं। अत्यधिक प्रकोप की स्थिति में एप के माध्यम से ही उनके प्रबंधन से संबंधित सलाह मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र के प्रभारी डाॅ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित एसडीओ कार्यालय में किसानों को प्रशिक्षित किया। बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों को एप के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्र ने कहा कि एप के माध्यम से फसलों में कीड़े व बीमारी का प्रबंधन कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डाॅ. केशवमूर्ति ने एनपीएसएस एप के उपयोग विधि, कीड़े बीमारियों की फोटो अपलोड करने एवं पेस्ट डेटा एंट्री की तकनीक के बारे में जानकारी दी। एकीकृत कीड़ा प्रबंधन केंद्र लखनऊ के वनस्पति संरक्षण अधिकारी केपी पाठक, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी अमित सिंह ने किसानों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें