फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 14 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मोहनगंज टोल प्लाजा पर ज्ञापन देने के बाद एसडीएम से वार्ता करते पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खाद, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू (टिकैत गुट) ने तिलोई के मोहनगंज टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। धरने के बाद किसानों ने एसडीएम को डीएम और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें स्थानीय समस्याओं के साथ किसानों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल ने आरोप लगाया कि जिले में निजी दुकानों पर डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने इसे रोकने और साधन सहकारी समितियों, सहकारी संघ व इफको केंद्रों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। कृषि कार्य के लिए 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन



ज्ञापन में सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, सरकारी खरीद, कर्जमाफी, मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये दैनिक मजदूरी देने आदि मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें