फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वर ठप होने से डीएपी के लिए भटके किसान

Sun, 19 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित इफको केंद्र पर खाउ के लिए लगी किसानों की लंबीह कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। धान की रोपाई के बीच शनिवार को जिले में डीएपी खाद का वितरण तकनीकी समस्या की भेंट चढ़ गया। इफको केंद्रों और साधन सहकारी समितियों पर ई-पॉस मशीनों का सर्वर बार-बार ठप होता रहा तो कहीं सर्वर धीमा चलने से अधिकांश किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा, जिससे समय पर फसल में उर्वरक डालने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन



गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए थे। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान तंत्र बार-बार बाधित होने से खाद वितरण रुक-रुककर चला। दोपहर करीब एक बजे कुछ देर के लिए सर्वर चला, तब कहीं 20 और कहीं आठ-दस किसानों को ही डीएपी मिल सकी। इसके बाद फिर से तकनीकी समस्या आने से वितरण ठप हो गया। कई किसानों ने घंटों इंतजार किया पर खाद नहीं मिली।

किसान जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद डीएपी नहीं मिल सकी। विजय कुमार ने कहा कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार सर्वर की समस्या सामने आती है। महेंद्र कुमार ने बताया कि मजबूरी में निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि ई-पॉस प्रक्रिया में तकनीकी समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। समस्या दूर होते ही सभी केंद्रों पर डीएपी का वितरण सामान्य रूप से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें