फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूरिया के लिए घंटों कतार में खड़े रहे किसान

Thu, 17 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। धान के खेत में यूरिया डालने के समय किसानों को खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जायस और अमेठी की साधन सहकारी समितियों व इफको केंद्रों पर सुबह से ही कतार लगी रही। खाद मिलने में देरी से किसानों के खेती-बाड़ी से जुड़े दूसरे काम प्रभावित हुए।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि दो बोरी से अधिक यूरिया लेने पर नैनो यूरिया लेने का दबाव बनाया जा रहा है। निजी दुकानों पर यूरिया के साथ जिंक और सल्फर समेत दूसरे उत्पाद लेने के लिए कहा जा रहा है।

किसानों का कहना है कि अतिरिक्त उत्पाद लेने से खेती की लागत बढ़ती है। गौरीगंज इफको केंद्र पर रामेंद्र कुमार और सतीशचंद्र ने बताया कि नंबर आने में काफी समय लग रहा है। कमलाकांत ने कहा कि कई घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोहित पांडेय और रामसिंह ने बताया कि धान के खेत में समय पर यूरिया न पड़ा तो पैदावार प्रभावित हो सकती है। जिले में 76 साधन सहकारी समितियां, चार इफको केंद्र और 31 इफको फ्रेंचाइजी हैं।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 26 हजार क्विंटल इफको यूरिया की रैक मिली है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किसानों को यूरिया दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें