फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूरिया के लिए किसानों की लगी कतार

Sun, 21 Dec 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। इफको केंद्र संग्रामपुर में शुक्रवार को एक हजार बोरी यूरिया पहुंचने पर शनिवार सुबह से ही किसानों की भीड़ केंद्र पर जुट गई। भीषण ठंड के बावजूद किसान लंबी कतारों में खड़े होकर यूरिया मिलने का इंतजार करते नजर आए। इससे क्षेत्र में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति न होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

देर शाम तक यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ केंद्र के बाहर जुटी रही। किसान राधे श्याम सिंह, अभिषेक सिंह और डब्लू सिंह का कहना है कि रबी फसल के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है, इसी कारण कड़ाके की ठंड होने के बावजूद वह सुबह होते ही केंद्र के बाहर कतार में लग गए।
भीड़ अधिक हो जाने से कुछ देर के लिए वितरण में अफरा-तफरी का माहौल भी रहा। वहीं इफको केंद्र प्रभारी चमन लाल वर्मा ने स्थिति को बिगड़ने से बचाया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया कि केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है और कतार में लगे सभी किसानों को नियमानुसार यूरिया वितरित की जाएगी। किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें