फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों ने तहसील का घेराव कर किया प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान किसानों के प्रदर्शन से तहसील परिसर में पहुंचे फरियादियों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। प्रदर्शनकारी किसानों में नहरों में पानी न छोड़े जाने और बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर खास तौर पर नाराजगी थी।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र व तहसील अध्यक्ष नंद कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता डंडा व झंडा लिए किसान नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। उनका आरोप था कि तहसील क्षेत्र की किसी भी साधन सहकारी समिति में खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। गेहूं बोआई का समय बीतने को है। किसान दर दर भटक रहा है, जिसकी कोई सुनने वाला नहीं है। किसानों ने नहरों की सफाई पर भी सवाल उठाए।
इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर रहे जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों की न्यायोचित समस्याओं का निस्तारण शीघ्र कराने का भरोसा भी दिलाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें