फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों की केंद्र प्रभारी से हुई नोकझोंक

Tue, 21 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 इफको किसान सेवा केंद्र जायस में लगी किसानों की लंबी कतार। -संवाद
विज्ञापन
जायस। बहादुरपुर स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर सोमवार को खाद वितरण में अनियमितता को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सुबह से ही डीएपी की उम्मीद में लाइन में लगे खरौली गांव के किसान मोहम्मद आरिफ की केंद्र प्रभारी विवेक कुमार से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन



पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि केंद्र पर टोकन बांटे जाने के बावजूद चहेतों को खाद दी जा रही है और आम किसानों को लाइन में खड़ा किया गया है। तमाम किसान पिछले 10 दिनों से किसान भोर से ही इफको केंद्र के बाहर कतार में लग जाते हैं। केंद्र कर्मी सर्वर न होने या लिंक फेल होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।


सोमवार को सर्वर सही होने की खबर से किसानों की उम्मीदें जगी थीं, जो कुछ ही देर में टूट गईं। लंबी कतार में खड़े सैकड़ों किसानों में से सोमवार को महज 15 किसानों को ही खाद मिली। वितरण ठप होने से लाइन में लगे किसानों का धैर्य जवाब दे गया और हंगामा करने लगे। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद अमरनाथ, राजू, सावित्री सहित तमाम किसान खाली हाथ लौट गए। केंद्र प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि सोमवार को सर्वर होने की वजह से कुछ स्थिति ठीक हुई है। जल्द ही सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें