फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के एआरटीओ कार्यालय में ​शिकायत पत्र देते किसान युनियन के पदा​धिकारी।-स्रोत : किसान युनी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में सोमवार को पदाधिकारियों व किसानों ने गौरीगंज तहसील व एआरटीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में परिवहन आयुक्त लखनऊ को संबोधित ज्ञापन यात्री कर अधिकारी संतोष कुमार मिश्र और तहसील परिसर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम दिनेश मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन



किसानों ने परिवहन आयुक्त को दिए ज्ञापन में बताया है कि कार्यालय में लर्निंग, लाइट व हैवी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कराने के बाद आवेदक भटकते रहते हैं। ऑफिस के भीतर व बाहर दलालों का जमावड़ा रहता है। बगैर घूस दिए ओटीपी नहीं आती और न ही लाइसेंस जनरेट होता है। साइबर कैफे पर आवेदक लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट देने जाता है तो सिस्टम का कैमरा डिस्कनेक्ट रहता है।


किसानों ने कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने की दशा में 21 मई से बेमियादी अनशन की चेतावनी दी है। वहीं, फतेहपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, मुकदमों से संबंधित वादी व सभी गवाहों को समुचित सुरक्षा, परिजनों को शस्त्र लाइसेंस, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार के बच्चों को आजीवन मुफ्त शिक्षा, घटना से संबंधित अन्य लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने सहित अन्य मांगें की हैं। इस दौरान देवनाथ यादव, दिनेश मौर्य, अजीमुल्ला, मुन्नी देवी, फिरोज गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें