फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहर से 24 घंटे बाद मिला किसान का शव

Wed, 29 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। उमराडीह के राजापुर निवासी किसान राकेश कुमार सिंह (35) का शव मंगलवार को शारदा सहायक जौनपुर ब्रांच नहर से बरामद हुआ। वह सोमवार को खेत में खाद डलवाने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए नहर में गए थे। पुलिया पर उनका सामान मिलने के बाद शुरू हुए खोज अभियान के करीब 24 घंटे बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया।
विज्ञापन




भाई मुकेश सिंह ने बताया कि राकेश सोमवार को धान के खेत में खाद डलवाने के बाद केशवपुर गांव के पास नहर पुलिया की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिया पर उनकी साइकिल, मोबाइल, चप्पल और कपड़े मिले। इसके बाद नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक खोज अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।


मंगलवार सुबह दोबारा नहर में तलाश शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राकेश का शव बरामद कर लिया। राकेश की मौत से परिवार में मातम छा गया। मां ऊषा सिंह बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। पत्नी समता सिंह, बेटी दीपा सिंह, बेटा धर्मवीर, पिता अंगद सिंह और भाई मुकेश सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में नहर में डूबने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें