फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएपी और यूरिया के लिए भटक रहे किसान

Wed, 16 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के हरिभानगोपियापुर ​स्थित साधन सहकारी समिति पर लगा ताला। -संवाद  
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कृषि विभाग का उर्वरक की उपलब्धता का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। समितियों पर डीएपी व यूरिया नहीं होने और ताला बंद होने से किसान मायूस हैं। खाद के लिए उन्हें प्रतिदिन भटकना पड़ रहा है। निजी दुकानों पर महंगे दामों पर खाद न खरीदें तो उनकी धान की रोपाई पिछड़ जाए।
विज्ञापन



जिले में 17,000 क्विंटल की रैक आने के बाद भी किसान डीएपी के लिए परेशानी उठा रहे हैं। मंगलवार को टीम की ओर से कई समितियों की पड़ताल की गई। दोपहर 12:10 बजे गौरीगंज के जगदीशपुर स्थित साधन सहकारी समिति में यूरिया नहीं थी। सोमवार को 300 बोरी डीएपी आई थी, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली। रोहसी गांव के किसान अरविंद सिंह और रवि बाबू सिंह ने बताया कि डीएपी तो मिल गई, लेकिन यूरिया के लिए फिर से समिति के चक्कर लगाने पड़ेंगे।


इसी ब्लॉक के हरिभान गोपियापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर दोपहर 12:19 बजे ताला बंद मिला। माधवपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर दोपहर करीब 12:23 बजे सन्नाटा पसरा था। इस केंद्र पर भी सोमवार को 300 बोरी डीएपी पहुंची थी, लेकिन यहां पर यूरिया उपलब्ध नहीं थी। समिति पर खाद है या नहीं, इसकी जानकारी समय से नहीं मिलने के कारण भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन





चार समितियों पर नहीं है डीएपी
अमेठी। गड़ेरी किसान सेवा समिति, महराजपुर किसान सेवा समिति, खेरौना किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी व यूरिया दोनों नहीं है। कोरारी गिरधरशाह साधन सहकारी समिति पर सिर्फ यूरिया उपलब्ध है। रामदैयपुर किसान सेवा समिति पर डीएपी उपलब्ध मिली। महमूदपुर इफको केंद्र पर किसानों को यूरिया व डीएपी किसानों को वितरित की जा रही थी।




कई समितियां बंद तो कई पर खाद नहीं
तिलोई (अमेठी)। तिलोई सहकारी संघ, साधन सहकारी समिति जमुरवा, साधन सहकारी समिति तिलोई, साधन सहकारी समिति रजनपुर, साधन सहकारी समिति रमई, साधन सहकारी समिति शाहमऊ, साधन सहकारी समिति विराज काफी दिनों निष्प्रयोज्य पड़ी हैं। इफको केंद्र उत्तरपारा में डीएपी नहीं है। किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। मटरेवा, मोहनगंज, अलाईपुर ढोढनपुर, सैमबशी और सेमरौता साधन सहकारी समिति पर उपलब्ध डीएपी व यूरिया किसानों को वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें