फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर किसान की हत्या

Mon, 08 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जगदीशपुर के लुढियांवा गांव में रोते-बिलखते परिजन।    -स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
जगदीशपुर। लुढियांवा गांव निवासी किसान हीरालाल (73) की सोमवार सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शौच के लिए जाते समय उन पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल हीरालाल को ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से तीन कारतूस व चार खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भतीजा वीरेंद्र दुबे ने बताया कि हीरालाल सोमवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों से सूचना मिलने पर परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सीओ अतुल सिंह, इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के अनुसार मौके से तीन कारतूस व चार खोखे मिले हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से कॉल डिटेल खंगाल रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ अतुल सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।


-
परिवार का सहारा छिनने से बिलख उठे परिजन
हीरालाल परिवार के मुखिया थे। बड़े बेटे बृजेश कुमार द्विवेदी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती, जबकि छोटे बेटे राजेश कुमार द्विवेदी की एक दशक पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बड़ी बहू सर्वेश कुमारी के छह बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। वहीं छोटी बहू सुमन के एक बेटा और एक बेटी है। परिवार के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भरण-पोषण की जिम्मेदारी हीरालाल ही संभाल रहे थे। उनकी हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें