फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परिवहन समस्याओं को लेकर लोगों से मिले किसान नेता

Sat, 24 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी  लेते।
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। क्षेत्र में परिवहन की समुचित व्यवस्था न होने को लेकर जय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने लोगों से संवाद किया। जयकिसान आंदोलन नेता संजय कुमार शुक्रवार को कस्बा स्थित बस स्टाप पहुंंचे। यहां पर यात्री सुविधा की कमी का विरोध जताया। विरोध के बाद स्थानीय लोगों ने राय भी मांगी। कस्बा निवासी ओमप्रकाश मोदनवाल ने बताया कि 40 वर्ष पहले एक बस अड्डा बना था, जहां यात्रियों के बैठने की व्यवस्था थी। वह जर्जर हो चुका है। बस स्टैंड उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बोर्ड पेड पर टंगा है। यात्रियों के लिए न तो को बैठने का स्थान है न छाया का इंतजाम है और न ही यात्रियों के लिए प्रसाधन की सुविधा है। इस तरह अन्य लोगों से चर्चा के बाद परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। किसान नेता ने बताया कि क्षेत्र में सुविधा बढ़ाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें