फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आया टेंपो, किसान की जान गई

Sat, 10 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज के अमावां-तिलोई मार्ग पर दुसौती के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टेंपो सवार किसान मथुरा प्रसाद सोनी (55) की मौत हो गई। वह लालगंज गांव के निवासी थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


संतोष सोनी ने बताया कि उनके जीजा मथुरा प्रसाद मूलरूप से बाराबंकी जिले के सरायमीर कोठी गांव के निवासी थे। वह ससुराल लालगंज गांव में परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से रायबरेली गए थे। देर रात टेंपो से घर लौटते समय दुसौती के पास उनका टेंपो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

हादसे में मथुरा प्रसाद घायल हो गए। अज्ञात वाहन का चालक मौके से भाग निकला। टेंपो चालक उन्हें अमावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक शव लेकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही चालक टेंपो लेकर चला गया।
विज्ञापन


मथुरा प्रसाद की मौत से पत्नी विजय लक्ष्मी, बेटे सोनू और मोनू तथा बेटी साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। संतोष सोनी समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें