फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, किसान की मौत

Sat, 09 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मेरौचा तेतारपुर के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मोहनगंज के टोडरपुर मजरे जमुरवा निवासी किसान संतोष कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (48) बृहस्पतिवार को अपने भाई की ससुराल हलियापुर के कुवासी गांव में शादी में शामिल होने गए थे। परिजनों के मुताबिक, देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेरौचा तेतारपुर के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।



स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके पर हेलमेट मिला है, लेकिन हादसे के समय संतोष ने हेलमेट पहन रखा था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




मां बेसुध, पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
संतोष की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। बुजुर्ग मां तारादेवी सिंह बेसुध हैं, जबकि पत्नी निशा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां साक्षी, मुस्कान, स्मिता और खुशी पिता की मौत से बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें