फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइकिल नाले में गिरी, सरिया घुसने से किसान की मौत

Fri, 12 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर जगदीशपुर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। जामों के जनापुर निवासी किसान जगन्नाथ गुप्ता (65) की बृहस्पतिवार को हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जगन्नाथ गुप्ता साइकिल से घर से कहीं जा रहे थे। जनापुर चौराहे के पास अचानक साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में गिर गई। इसी दौरान नाले में निकली लोहे की सरिया उनके गले और जबड़े को चीरते हुए आर-पार निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जगन्नाथ गुप्ता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटी बीना और रीना पिता को याद कर बिलख उठीं। वह बार-बार पिता को पुकार रही थीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं बेटे जगजीवन प्रसाद, ऋषिकेश, राकेश, महेश और ब्रजेश भी सदमे में दिखे। रिश्तेदार और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जामों पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें