फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 07 Mar 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। विशंभर पट्टी गांव निवासी किरसन रैदास (45) की बृहस्पतिवार रात सत्थिन चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



छोटेलाल ने बताया कि उनके भाई किरसन खेती-किसानी करते थे। बृहस्पतिवार को घर से किसी काम से पैदल सत्थिन चौराहे के लिए निकले थे। बाजारशुकुल-रानीगंज मार्ग पर सत्थिन चौराहे के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। घायल भाई को स्थानीय लोगों ने सीएचसी बाजारशुकुल में भर्ती कराते हुए मामले की जानकारी उन्हें दी।


हालत गंभीर होने पर भाई को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। भाई को लेकर वह लखनऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें