फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार की चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 22 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौंना। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चिलौली कट के पास शनिवार सुबह कार की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान पचईराम (65) की मौत हो गई। वह चिलौली गांव के निवासी थे। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


भतीजे देशराज ने बताया कि उनके चाचा पचईराम सुबह साइकिल से खेत में फसल कटाई करने निकले थे। गांव के पास हाईवे का कट पार कर दूसरी तरफ जाते समय सुल्तानपुर से लखनऊ जा रही कार ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी देकर उन्हें सिंहपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति तेज थी। हादसे के बाद चालक रुके बिना भाग निकला। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज से कार और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पचईराम की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी रमपता पति का शव देखकर बिलख पड़ीं। वह रोते हुए कह रही थीं कि पता होता तो उन्हें खेत नहीं जाने देतीं। बेटियां गीता, लक्ष्मी, सीतापति और सावित्री पिता की मौत की खबर पाकर घर पहुंचीं। मां से लिपटकर रोती रहीं। बेटा मुकेश दिल्ली में निजी नौकरी करता है। पिता की मौत की खबर मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें