फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेत में सांप के काटने से किसान की मौत

Wed, 04 Nov 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भेंटुआ के सरूवावां कुकुरमापुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन।
विज्ञापन
मुंशीगंज। भेंटुआ के सरूवावां कुकुरमापुर गांव में मंगलवार सुबह धान की कटाई करने खेत गए किसान नंदलाल यादव (55) की मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर बेटा राजकुमार उन्हें देखने खेत पहुंचा तो वह अचेत पड़े मिले। परिजन उन्हें घर लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नंदलाल के भाई रामप्यारे यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह भाई धान काटने खेत गए थे। देर तक नहीं लौटने पर उन्होंने बेटे राजकुमार को तलाश के लिए भेजा। खेत में पिता को अचेत देखकर राजकुमार ने ग्रामीणों को जानकारी दी। परिजन उन्हें घर लेकर आए और अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, खेत में धान काटते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी। मौके पर सांप दिखाई नहीं दिया। शरीर का रंग काला पड़ने के बाद परिजनों ने सांप के काटने की आशंका जताई। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने सांप के काटने से मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। नंदलाल की मौत से बेटी खुशी और बेटे राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गमगीन हैं। गांव के लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सांप के काटने से मौत दैवी आपदा की श्रेणी में आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने पर परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। राजस्व कर्मियों को मृतक और परिजनों के जरूरी अभिलेख जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें