फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पत्नी और बेटी ने लाठी-डंडों से पीटा, किसान की मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज के चंदईपुर गांव में रामअजोर की मौत के बाद घर पर मौजूद बेटी ममता व पास बैठी रिश्तेदार।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के चंदईपुर गांव निवासी किसान रामअजोर चौहान (52) की बुधवार को पारिवारिक विवाद में उनकी पत्नी और बेटी ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने शव को चार घंटे तक कमरे में छिपाकर रखा।
विज्ञापन



माता-पिता के बीच झगड़े की बात सुन लखनऊ से बड़ी बेटी जब घर पहुंची, तब घटना का पता चला। पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। राम अजोर के पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार सुबह चक्की पर गेहूं रखने को लेकर दंपती के बीच झगड़ा शुरू हुआ। राम अजोर ने पत्नी लखराजी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच पुत्री अमिता मां का बचाव करने आ गई और दोनों ने मिलकर राम अजोर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों ने राम अजोर को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।



वारदात के बाद मां-बेटी ने किसान के शव को कमरे में छिपा दिया। लखनऊ से बड़ी बहन ममता दोपहर में गांव पहुंची तो उसे वारदात का पता चला, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। ममता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने लखराजी और अमिता को हिरासत में ले लिया। एएसपी शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि पारिवारिक कलह में हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें