फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई

Mon, 08 Sep 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी की गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। मालती नदी का ठेंगहा घाट शनिवार देर रात गणेश भक्ति में सराबोर नजर आया। गाजे-बाजे, डीजे की धुन और उड़ते गुलाल के बीच गणपति प्रतिमा विसर्जन यात्रा में भक्त झूमते दिखाई दिए। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन





अमेठी और प्रतापगढ़ के अंतू के अलग-अलग गांव के श्रद्धालु ठेंगहा स्थित मालती नदी के रामघाट पहुंचे, जहां गणेश प्रतिमाओं का विधिविधान से विसर्जन किया गया। घाट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गणेश जी की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। प्रतिमाओं के साथ सेल्फी लेने का सिलसिला भी चलता रहा। इस दौरान जगह-जगह समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व जलपान की व्यवस्था की थी। नम आंखों से श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।


आशीष जायसवाल ने बताया कि अमेठी शहर में कोतवाली के पास लगातार तीसरे साल गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन से पहले गणेश प्रतिमा को वाहन पर सजाकर शहर में यात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर गणेश जी का पूजन किया। श्रद्धालुओं की ओर से विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन यात्रा में राजू अग्रहरि, संजय मोदनवाल, शिवम अग्रहरि, शिवा, मनन, आदित्य, सुंदरम, शाहिल, पीयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मालती नदी के घाट पहुंचने पर वैदिक मंत्रों के बीच गणपति भगवान की प्रतिमा का पूजन किया गया। जयकारे लगाते हुए भक्तों ने मालती नदी की धारा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमाओं की सुरक्षा और व्यवस्था में अमेठी पुलिस भी घाट तक साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें