फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठा परिवार

Mon, 29 Jun 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। जमीन के विवाद में दो सगी बहनों से छेड़छाड़ और उनकी मां की पिटाई के आरोप में कार्रवाई न होने से नाराज परिवार रविवार को कस्बे में आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शनिवार को दोनों बहनें घर में अकेली थीं। इसी दौरान विपक्षी जबरन घर में घुस आए और दोनों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पहुंची मां ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे पीड़िता के पति को ही थाने में बैठा लिया गया।


इससे नाराज परिवार न्याय की मांग को लेकर आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गया। धरने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विवेक वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार ने धरना समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें