फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

Tue, 02 Jul 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर में पति की हत्या में गवाह महिला की रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। परिजन आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़ गए हैं। गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस का दावा है कि मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे भुलई मजरे संग्रामपुर गांव निवासी वर्तमान बीजेपी भाजपा बूथ अध्यक्ष कमलेश सिंह के छोटे भाई की पत्नी कंचन सिंह (44) की रविवार सुबह मौत हो गई थी। कंचन के बेटे शिवेंद्र सिंह के मुताबिक 27 जनवरी 2021 को उनके पिता बृजेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। मां कंचन पिता की हत्या के मामले में गवाह थीं।

आरोप है कि हत्यारोपी मां पर गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। पिता की हत्या में शामिल लोगों ने मां पर हमला कराया था जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कंचन के बेटे की तहरीर पर शिवांग विक्रम सिंह, चंद्र प्रकाश व ज्ञान सिंह और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी। वह मांग पर अड़े हैं कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने शव को घर के सामने रख दिया है।

कंचन के परिवार वालों की मांग की जानकारी होने पर एसडीएम आशीष सिंह व सीओ लल्लन सिंह और सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह समेत कई थानों की फोर्स तथा पीएसी मौके पर पहुंची। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि उनके सामने कोई मांग नहीं आई है। परिजन मंगलवार सुबह गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करेंगे। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें