जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में 30 सितंबर को स्वैच्छिक संगठन मेम ग्रुप के बैनर तले मिस्टर एंड मिस यूपी पर आधारित मेकअप फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें जगदीशपुर के पालपुर गांव निवासी फलक नाज भी प्रतिभाग करेंगी। फलक ने बताया कि अपनी प्रतिभा को अच्छे से प्रदर्शित कर मिस यूपी का अवार्ड अमेठी के नाम करने का हर संभव प्रयास करेंगी। संवाद