फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फर्जी लूट की सूचना का खुलासा, चालक व साथी गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिवरतनगंज में रविवार रात सामने आई 80 हजार रुपये की लूट की घटना पुलिस जांच में फर्जी निकली। चालक ने अपने मित्र संग मिलकर रकम हड़पने की साजिश रची थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बा स्थित मोहल्ला कुरैशी निवासी किराना व्यवसायी अंकित कुमार गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका चालक अंकित सिंह पिकअप से किराना सामान वितरित कर लौट रहा था। शिवरतनगंज के कुसुंभी गांव के पास तीन बाइक सवार युवकों ने चालक से मारपीट कर 80 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस को चालक और व्यवसायी के बयानों में अंतर दिखाई दिया। संदेह गहराने पर पुलिस ने चालक से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में चालक अंकित सिंह ने स्वीकार किया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी। उसने अपने मित्र विनोद मिश्रा निवासी राभी गांव संग मिलकर रकम हड़पने की योजना बनाई थी। दोनों ने लूट का दिखावा करने के लिए वाहन का साइड शीशा तोड़ दिया और झूठी सूचना दे दी।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 80 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली गई। इसके बाद किराना व्यवसायी की तहरीर पर चालक और उसके मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों का चालान न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें