फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकले नकली नोट, लोग परेशान

विज्ञापन
44 : अमेठी : एटीएम से निकले दो सौ के नकली नोट को दिखाता युवक। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। शहर के सगरा तिराहे पर स्थित एक एटीएम बूथ की मशीन से सोमवार को दो सौ रुपये के नकली नोटों के निकलने का मामला सामने आया तो लोग परेशान हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एटीएम बूथ को बंद करा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सगरा तिराहा सब्जी मंडी के पास मुंशीगंज रोड पर एक प्राइवेट संस्था (इंडिया वन) की ओर से संचालित एटीएम बूथ है। सोमवार को दीपावली पर्व पर थाना क्षेत्र मुंशीगंज निवासी किशन विश्वकर्मा ने खरीदरी के लिए उक्त एटीएम बूथ की मशीन से पांच हजार रुपये निकाले।
पीड़ित के अनुसार एटीएम से पैसे निकालने के बाद उसमें 200 रुपये का एक नोट नकली निकला। स्थानीय लोगों के अनुसार एक और युवक ने जब रुपये निकाला तो उसमें भी 200 रुपये का नकली नोट मिला। एटीएम मशीन से 200 रुपये का नकली नोट निकलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद लोगों ने नकली नोट के साथ वीडियो व फोटो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एटीएम बूथ को बंद कराते हुए मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एटीएम बूथ बंद करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोप लगाने वाला युवक थाना क्षेत्र मुंशीगंज के सरायखेमा गांव का निवासी है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें