फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर में बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 02 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोगों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की ओर से पेश बजट में जिला अस्पताल के उन्नयन और ट्रॉमा सेंटर में सुविधाएं बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन



गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और संसाधनों के अभाव के कारण मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं जगदीशपुर का ट्रॉमा सेंटर केवल नाममात्र का रह गया है, जहां गंभीर मरीजों को डॉक्टरों और संसाधनों की कमी के चलते रेफर करना पड़ता है। बजट में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की घोषणा से उम्मीद जगी है कि जिला अस्पतालों में नई तकनीक, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और प्रभावी उपचार मिल सकेगा।


कैंसर की दवाएं सस्ती, मरीजों को राहत
अमेठी सिटी। कैंसर रोगियों के लिए राहत भरी घोषणा करते हुए सरकार ने 17 कैंसर रोधी दवाओं को सस्ता करने का एलान किया है। जिले में संजय गांधी अस्पताल में कैंसर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के अनुसार 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग की 9,300 से अधिक महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 30 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिव महिलाओं का उपचार सीएचसी स्तर पर ही पूरा किया गया। वर्तमान में ओरल कैंसर के 17 तथा ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के 21-21 मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। दवाएं सस्ती होने से कैंसर मरीजों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें