फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे

Fri, 13 Mar 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीबीएसई इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को हुई। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष नजर आया। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था।
विज्ञापन



केंद्र पर 175 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 174 ने परीक्षा में भाग लिया। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र विद्यार्थियों में वितरित हुआ और परीक्षा प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से चली। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत आसान बताया। दिव्या शुक्ला, प्रियांशी सिंह और शिवांश मौर्य सहित कई विद्यार्थियों ने बताया कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम पर आधारित रहे।


कई विद्यार्थियों ने निर्धारित समय से पहले ही सभी प्रश्नों के उत्तर पूरे कर लिए। हालांकि कुछ विद्यार्थियों का कहना रहा कि प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा लगा, जिस कारण समय प्रबंधन में परेशानी महसूस हुई। इसके बावजूद अधिकतर परीक्षार्थियों ने समय रहते उत्तर लिखने का प्रयास किया। बाहर निकलते ही छात्र-छात्राएं अपने अनुभव साझा करते नजर आए। अधिकतर विद्यार्थियों का चेहरा खिला हुआ दिखा, जिससे परीक्षा को लेकर संतोष और आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें