मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्टैंड के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध में बृहस्पतिवार को ई रिक्शा चालक भड़क गए। ई रिक्शा चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम प्रीति तिवारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में स्टैंड के नाम पर की जा वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई है।
ई रिक्शा चालकों का कहना है कि वे रोजी-रोटी के लिए ई रिक्शा चलाते हैं। कड़ी मेहनत कर 100 से 150 रुपये की कमाई हो पाती है। किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले ई रिक्शा चालकों से कोई वसूली नहीं होती थी, लेकिन एक जुलाई से एक ठेकेदार ने सभी ई-रिक्शा चालकों से प्रतिदिन 20 रुपये की वसूली शुरू कर दी।
इस मामले में तहसीलदार को दो अगस्त को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। चालकों ने एसडीएम से स्टैंड न बनने तक वसूली बंद करवाने की मांग की है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि स्टैंड संचालकों को रसीद दी जाती है। यह पैसा सरकार के पक्ष में जमा होता है। यह वसूली जायज तथा नियम संगत है।