अमेठी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेम्भुई का निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मी से स्पष्टीकरण मांगने के साथ अफसरों से स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुमित कुमार मौजूद मिले। वहां पर दवाओं की उपलब्धता के साथ ओपीडी आदि के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय तक उन्होंने 120 मरीजों की ओपीडी के साथ ही दस मरीजों को ई- संजीवनी का लाभ दिलाया था। गोल्डन कार्ड बनाने की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही एक एएनएम गैर हाजिर मिली, उनसे कारण बताने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट देने को कहा गया है।