फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर-घर बताएं योजनाएं, पात्र लाभार्थियों को कराएं लाभान्वित

Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शहर स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को बैठक में रणनीति तैयार की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। साथ ही घर-घर पहुंच कर योजनाओं की जानकारी देने की बात कही। गौरीगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी ने बैठकों को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जी जान से जुट जाएं। जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की अलग-अलग बैठकों में सभी उपस्थित पदाधिकारी की कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश कर आगामी कार्य योजना बनाई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि आम जनमानस में हमारी सरकार के कार्यों की एवं अमेठी लोकसभा में स्मृति ईरानी के द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अभी से ही जुट जाएं। बूथ स्तर तक की रणनीति तैयार करें।
बैठक में जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, सुधांशु शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, गिरीश चंद शुक्ला, अतुल सिंह, मनोज जायसवाल, आशा बाजपेई, निमिषा त्रिपाठी, गीता सिंह, लवलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें