फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाईपास किनारे फेंक दीं एक्सपायर्ड दवाएं

Wed, 05 Nov 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के मुंशीगंज मार्ग ​स्थित बाईपास के समीप पड़ी एक्सपायर दवाईयां। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय मुंशीगंज बाईपास के किनारे मंगलवार सुबह बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं पड़ी मिलीं। मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने देखा तो मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की। लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




बाईपास के किनारे सुबह दवाइयों का ढेर लगा था, जिसमें जीवन रक्षक इंजेक्शन, ग्लूकोज की बोतलें और ताकत सिरप सहित कई प्रकार की दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं की वैधता करीब दो वर्ष पहले समाप्त हो चुकी है। यह देख उस तरफ टहलने के लिए निकले लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ये दवाएं किसी निजी मेडिकल स्टोर या वितरक से संबंधित हो सकती हैं।



लोगों ने कहा कि दवाइयों को नष्ट करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय सड़क किनारे फेंकना स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग ढेर से ग्लूकोज की बोतलें और सिरप घर भी ले गए, जिनके प्रयोग से लोग बीमार हो सकते हैं। औषधि निरीक्षक कमेलश मिश्र ने बताया कि इन दवाओं का निस्तारण कराया जाएगा। दवाएं फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें