फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मजिस्ट्रेट की निगरानी में 54 कॉलेजों में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को जिले के 54 कॉलेजों में कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। अलग- अलग विषयों में पंजीकृत 4478 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 56 छात्रों ने प्रैक्टिकल छोड़ दिया। नामित मजिस्ट्रेट के साथ डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा एक फरवरी को समाप्त होगी। परीक्षकों ने जीवविज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि, परिधान रचना एवं साज सज्जा, भूगोल व गृहविज्ञान विषय की परीक्षा कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई। संग्रामपुर स्थित इंटर कॉलेज कालिकन परिसर में शनिवार को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई।
प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। कंट्रोल रूम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


शुचिता प्रभावित हुई तो होगी कार्रवाई
लगातार परीक्षक नामित कॉलेज पहुंच कर परीक्षा कराने में जुटे हैं। प्रधानाचार्यों को नामित परीक्षक से संपर्क कर विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने का निर्देश दिया गया है। अगर परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। मॉनीटरिंग सेल से ऑनलाइन तो कॉलेज पहुंच प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

-रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें