फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर छात्र अपने कौशल का कर सकता है विकास

Wed, 14 Aug 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर मंगलवार को जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें युवाओं को कौशल विकास आधारित उच्चशिक्षा के साथ हर घर तिरंगा एवं एक पेड़ मां के नाम मुहिम के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ उपनिदेशक डॉ. रीना कुमारी ने कहा कि इग्नू की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर हर छात्र को अपने कौशल का विकास कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश की प्रक्रिया इग्नू की वेबसाइट पर ऑनलाइन है। जिस पर जाकर छात्र अपने दस्तावेज अपलोड कर और फीस जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरोम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इन्नू विद्यार्थियों को दोहरे नामांकन की सुविधा भी प्रदान करता है। ्
समन्वयक डॉ. संतोष सिंह ने केंद्र पर संचालित सभी पाठयक्रमों की जानकारी देने के साथ ही बच्चों के सवालों का जवाब देकर संतुष्ट किया। इसके साथ कॉलेज परिसर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपित किया गया। वहीं, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. देवेंद्र मिश्र, डॉ. अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें