फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परिजनों का करुण क्रंदन देख हर आंख हुई नम

Fri, 07 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। किसी को क्या पता था कि निमंत्रण में गए एक युवक व दो किशोर अब कभी वापस नहीं आएंगे। देर शाम मौत होने की सूचना गांव पहुंची तो सब काम छोड़ लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर तीन लोगों के शव देख हर किसी की आंखों से आंसू बहने लगे। रिश्तेदार व ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने की नाकाम कोशिश कर रहे। गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन




रुकूनपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम लोग अपने-अपने घर पर मौजूद थे। महिलाएं भोजन बनाने संग घरेलू कार्य करने में जुटी थीं, लेकिन इसी बीच तीन परिवारों में चीख-पुकार संग हर कोई हतप्रभ हो गया। पहले सब लोग करुण वेदना सुनाई देने वाले घर पहुंचे तो पता चला कि सेमरौता-कठौरा मार्ग स्थित तोतानगर गांव के पास सड़क हादसे में कमलेश, सूरज व सर्वेश कन्नौजिया की मौत हो गई है।


इसके बाद हर कोई तोतानगर गांव की तरफ दौड़ पड़ा। घटनास्थल पर क्षत-विक्षत शव जिसने देखे, उसके रोंगटे खड़े हो गए। ग्रामीणों में गम के साथ आक्रोश दिख रहा था। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने शव को आनन-फानन कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भेजे व क्रेन को थाने ले गए। गांव के एक युवक व दो किशोरों की मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों की करुण वेदना मातमी सन्नाटे को चीरते हुए हर किसी की आंख नम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें