फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैमाइश के बाद भी जमीन पर नहीं मिला कब्जा

Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीमों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आए अधिकतर मामले भूमि पैमाइश, कब्जा दिलाने व रास्ता विवाद से जुड़े रहे। कई पीड़ितों ने कब्जा न मिलने, धमकी मिलने और वर्षों से दौड़ने के बावजूद न्याय न मिलने की बात कही।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अनुश्री, सीओ अखिलेश वर्मा व थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय की ओर से सुनवाई की गई। सराय भागमानी निवासी रामधन ने बताया कि उनकी भूमि की पैमाइश और सीमांकन दिसंबर 2023 में हो चुका है, लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिला है। विपक्षी कब्जा किए हुए हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बस्तीदेई गांव निवासी रामसुमेर ने चकमार्ग पर अतिक्रमण हटवाकर रास्ता सुगम कराने की मांग की।


ओरीपुर के बद्रीप्रसाद ने बताया कि उन्हें कृषि आवंटन की भूमि पर तीन साल से कब्जा नहीं मिल रहा है। अन्नीबैजल की सीमा ने कहा कि उनके ससुर के नाम दर्ज भूमि की पैमाइश 29 अप्रैल को लेखपाल व कानूनगो ने कर दी, लेकिन विपक्षी अब तक कब्जा नहीं दे रहे हैं। सभी मामलों में सुनवाई के बाद संयुक्त टीम गठित करते हुए निस्तारण के लिए रवाना की।
विज्ञापन







चौकीदार कर रहा जमीन पर कब्जा
फुरसतगंज (अमेठी)। किशनपुर केवई निवासी बुजुर्ग ब्रजराज सिंह ने समाधान दिवस में तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि गांव का चौकीदार उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा है। पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें