फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंतिम दौर में पहुंचा कॉपियों का मूल्यांकन

Wed, 27 Mar 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरणों में है। जिले के दो केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन में हाईस्कूल 3702 तो इंटर के 20203 कापियों का मूल्यांकन अवशेष है। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में गैर जिले से आवंटित 80251 में सिर्फ 75516 काॅपियों की आपूर्ति हुई है। मूल्यांकन के लिए नामित 52 प्रधान परीक्षक में 50 तो 528 शिक्षकों में 332 शिक्षक ही मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों ने होली के अवकाश से पहले 71814 काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर दिया है। 3702 अवशेष काॅपियों का मूल्यांकन बुधवार को होना है।
विज्ञापन

अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में गैर जिले की 99075 कापियों का आवंटन हुआ था। लेकिन 93279 काॅपियां ही केंद्र को मिली। काॅपियों के मूल्यांकन के लिए नामित 40 प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं तो 460 परीक्षकों में सिर्फ 221 शिक्षक ही मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। केंद्र पर भी अब तक 73076 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। 31 मार्च से पहले मूल्यांकन पूरा होने की बात अधिकारी कर रहे हैं। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि शेष उत्तरपुस्तिकाओं को एक-दो दिन में ही पूरा हो सकता है, इसके बाद उन्हें बोर्ड को भेज दिया जाएगा। बताया कि अप्रैल में ही परिणाम की घोषणा करने की तैयारी है, जिससे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राओं को दूसरी कक्षाओं में प्रवेश लेने में दिक्कत न हो।

आधे से ज्यादा परीक्षक अनुपस्थित रहे
उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य 988 परीक्षक आवंटित किए गए थे। 553 शिक्षक मूल्यांकन कार्य में सहयोग कर रहे हैं तो 433 अनुपस्थित चल रहे हैं। जिनको नोटिस जारी किए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद उचित जवाब न देने पर संबंधित पर कार्रवाई निश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें