फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूपी बोर्ड की 1.44 लाख कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

Sun, 24 Mar 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दो केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई है। अब तक एक लाख 44 हजार कॉपियां जांची जा चुकी है। शनिवार को अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया है।गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में शनिवार को उपस्थिति 332 शिक्षक व 50 प्रधान परीक्षकों ने 4064 कापियों की जांच की। रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में शनिवार को 40 प्रधान परीक्षक व 221 शिक्षकों ने 11863 कापियां जांची। केंद्र को आवंटित 99075 में मिली 93279 में 73076 का मूल्यांकन शनिवार तक पूरा हो गया है। अब सिर्फ 20203 कापियों का मूल्यांकन ही शेष है। डीआईओएस रीता सिंह ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें