फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ईपीएफ के लिए मनरेगा कार्मियों का अलग से खोला गया खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। ईपीएफ का लाभ पाने के लिए अब मनरेगा के सभी संविदा कर्मियों का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खोला गया है। सभी खातों को नेट बैंकिंग प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना को संचालित कराने के लिए जिले में सात एपीओ, 68 टीए, 462 ग्राम रोजगार सेवक, 11 मनरेगा सहायक तथा नौ कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात हैं। योजना के तहत संचालित हो रहे सभी कार्य ब्लॉक स्तर पर इन्हीं कर्मचारियों द्वारा किया जाता है।
अब तक इन सभी कर्मचारियों को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) अलग-अलग बैंकों में खुला था। सभी की ईपीएफ कटौती इन्हीं बैंक के खातों पर 20 अगस्त 2021 तक जमा हो रही थी।
विज्ञापन

अलग-अलग बैंकों के चलते हो रही परेशानी को देखते हुए शासन स्तर से सभी कर्मचारियों का खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खोलवाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राज्य स्तर से ही सभी कर्मचारियों का उनके नजदीकी शाखा पर खाता खोलवाकर डीसी मनरेगा को भेज दिया गया। डीसी सेे सभी खाते नेट बैंकिंग से जोड़वाते हुए सूचना मांगी गई। जिससे पूर्व में अन्य बैंक शाखाओं में की गई ईपीएफ कटौती राशि नये खाते में ट्रांसफर की जा सके।
राज्य स्तर से निर्देश मिलने के बाद डीसी मनरेगा ने संबंधित बैंक शाखा मैनेजर को एक पत्र भेजकर सभी खातों को नेटबैंकिंग से जोडने को कहा है। अब इन कर्मचारियों की संपूर्ण कटौती एसबीआई की ही शाखा में जमा होगी। डीसी ने बताया कि सभी कर्मचारियों के मानेदय से प्रति माह 12 प्रतिशत ईपीएफ की कटौती की जाएगी। 13 प्रतिशत नियोक्ता अंश राज्य सरकार जमा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें