फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उद्यमियों ने सांसद को बताईं समस्याएं

Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को उद्यमियों ने सांसद किशोरी लाल शर्मा के सामने अपनी शिकायतें रखीं। इमेजिंग बिजनेसिस चैंबर ऑफ कॉमर्स (ईबीसीसी) के बैनर तले हुई बैठक में यूपीसीडा, ऊर्जा निगम, खाद्य विभाग और श्रम विभाग समेत अन्य विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। उद्यमियों ने समस्याओं के समाधान में अड़चन डालने और सुविधा शुल्क मांगने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


उद्यमियों ने कहा कि विभागीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी होती है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सांसद के सामने रखा। सांसद ने शिकायतें सुनीं और उनके समाधान में साथ देने का भरोसा दिया। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि उद्यमियों को अपनी समस्याओं के लिए लड़ाई लड़नी है तो वह उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने उद्यमियों से संगठित होकर अपनी बात रखने की अपील की। कहा कि उद्योग चलेंगे तो अमेठी में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उद्यमियों ने उद्योग बंधु की बैठक में सांसद के शामिल होने की मांग की। सांसद ने अगली बैठक में उद्यमियों के साथ मौजूद रहने का आश्वासन दिया। बैठक में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, ईबीसीसी अध्यक्ष मकसूद अहमद, महबूब अहमद, संजय सिंह, राकेश मिश्रा, अब्दुल जाऊद, हसीर खान, खुर्शीद अजीज, शिव कुमार चौरसिया, दीन मोहम्मद सोलंकी, माशूम, मोहम्मद तौसीफ, गिरिराज गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें