अमेठी। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की छात्रा को पड़ोसी गांव का एक युवक फोन करके परेशान करता था। बात नहीं करने पर युवक रात में छात्रा के घर पहुंचा। छात्रा के साथ के अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर युवक ने छात्रा की पिटाई की। शोर सुनकर परिजन को आते देख भाग निकला। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। संग्रापुर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा सुल्तानपुर के एक कॉलेज की छात्रा है। तीन अक्तूबर को उसके मोबाइल पर टिकरिया मजरे भौसिंहपुर गांव निवासी सुजीत ने फोन किया। उसने बात करने से मना किया। युवक अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करके परेशान करने लगा। शिकायत की धमकी दी तो भी उसने परेशान करना नहीं छोड़ा। बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप है कि छह अक्तूबर की रात में छात्रा के घर पहुंच गया। लोहे की राड लेकर धमकी देते हुए छात्रा के घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई करना लगा। लोग दौड़े तो वह भाग निकला। सुबह पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची।
एसएचओ श्रीराम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर उसका चालान कोर्ट भेजा जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट भेजते हुए परैवी की जाएगी।