फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गरीबों को प्राथमिकता से दिलाएं न्याय

Sat, 12 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मुसाफिरखाना अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस में मौजूद अति​थि व अ​धिवक्ता। स्रोत- अ​​धिवक्ता परि
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। बार-बेंच के बेहतर तालमेल से समाज के अंतिम पायदान तक न्याय पहुंचाया जा सकता है। गरीबों को न्याय दिलाने और वादकारियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है। ये बातें शुक्रवार को अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की अमेठी इकाई के 35वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सिविल जज (अवर खंड) मुसाफिरखाना दीपांशी चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ भवन में स्थापना दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान वृद्धजन सम्मान, संवाद और युवा अधिवक्ता गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार और विशिष्ट वक्ता प्रदेश मंत्री अजय कुमार त्रिपाठी रहे।

वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र और बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मीनाक्षी सिंह परिहार और अजय कुमार त्रिपाठी ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें