फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाए गए पौधे की देखभाल सुनिश्चित करें : डीएम

Sat, 15 Jun 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन को लेकर आगामी वर्षा काल में 43.64 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के साथ अन्य विभाग भूमि चयन कर गड्ढा खोदाई के साथ अन्य तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं। डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर अफसरों को वर्षाकॉल में लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण की तैयारियां पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन


वन विभाग के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पौध रोपण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसको लेकर डीएम निशा अनंत ने अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि पौध रोपण के दौरान विभागों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें