फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सहकारी समिति सचिव से होगी 64 लाख की वसूली

Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सरकारी क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीदने के बाद उसे जमा नहीं करने पर सहकारी समिति के सचिव से 64 लाख की वसूली होगी। पीसीएफ की ओर से तहसील को आरसी जारी की गई है। तहसील के माध्यम से वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

जामो के सिरखिरी सहकारी समिति के सचिव कुलदीप सिंह पर आरोप है कि करीब 2520 क्विंटल गेहूं खरीद के बाद उन्होंने विभाग में जमा नहीं किया है। लंबे इंतजार के बाद आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक मित्रसेन वर्मा ने बताया कि गेहूं खरीद के बाद उसे जमा करने के लिए सहकारी समिति ने समय की मांग की थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी गेहूं जमा नहीं किया गया। विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारी भी आरोपी सचिव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे हैं। आरोपी के फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें