फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैमाइश कर सुरक्षित भूमि से हटवाया कब्जा

Sat, 28 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुरक्षित भूमि पर फसल की बोआई कर कब्जा करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। टीम के साथ पहुंचे एसडीएम ने पैमाइश करवाने के बाद ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित भूमि पर बोई गई फसल की जोताई करवा कर कब्जा खाली करवाया। इस दौरान कब्जाधारक परेशान रहे।
विज्ञापन




जामो थाना क्षेत्र के रामशाहपुर दलीलपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद पांडेय ने कुछ दिन पहले डीएम निशा अनंत से शिकायत कर गांव के कुछ लोगों पर सुरक्षित भूमि पर फसल की बोआई कर कब्जा करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह और एसएचओ विनोद सिंह, राजस्व कर्मचारियों व पुलिस फोर्स संग गांव पहुंचे।


भूमि की पैमाइश करवाने के बाद उस पर कब्जे की पुष्टि हुई। इस पर ट्रैक्टर से फसल की जोताई करवा कर कब्जा हटवाया गया। इसके बाद दोबारा कब्जा करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें