फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बस स्टेशन के लिए आरक्षित जमीन से हटाया अतिक्रमण

Sat, 24 Jan 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस नगर पालिका में बस स्टेशन निर्माण के लिए आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जा करने वालों पर शुक्रवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दो बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर करीब दो एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अभिलेखों के अनुसार, जायस में बस स्टेशन के लिए बहादुरपुर ग्राम पंचायत में भूमि उपलब्ध कराई गई थी। खतौनी में परिवहन निगम का नाम भी दर्ज है। इसके बावजूद उक्त भूमि पर कस्बे के रहने वाले कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया। परिवहन विभाग की मांग पर राजस्व विभाग की ओर से कब्जाधारकों को अतिक्रमण हटाने की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी। तय समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।
शुक्रवार सुबह नगर पालिका और राजस्व टीम दो बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जायस के साथ मोहनगंज थाना की पुलिस फोर्स मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। अवैध निर्माण गिराए गए। पूरी प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली। कार्रवाई पूरी होने के बाद जमीन को समतल कर प्रशासनिक नियंत्रण में ले लिया गया। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की आरक्षित भूमि पर कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बस स्टेशन निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया अब आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे कस्बे के लोगों को परिवहन सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें