फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामसभा की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 25 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना समाधान दिवस में शनिवार को क्षेत्र के हुसैनपुर ग्राम प्रधान सतीश कुमार मिश्र ने ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर टीम ने गांव में जेसीबी की मदद अतिक्रमण हटवाते हुए तीन कब्जाधारकों को नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन


तहसीलदार राहुल सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजस्व निरीक्षक संतराम के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम गठित की और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने गांव पहुंचकर तालाब, खेल मैदान, विद्यालय की चारदीवारी व घूर-गड्ढे की जमीन की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की।

इसके बाद जेसीबी की मदद से अस्थाई अतिक्रमण हटवा दिया गया। इसके साथ ही आसिफ अली, हकीम व गुड्डू की ओर से किए गए पक्के निर्माण को 15 दिन में स्वयं हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया। राजस्व निरीक्षक संतराम ने बताया कि तय समय में निर्माण न हटाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रधान ने कार्रवाई पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें