फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़कों पर अतिक्रमण, बिक रहे फुटपाथ

Fri, 22 Nov 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित गांधी चौक पर लगे जाम में फंसे लोग। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शहर से लेकर कस्बाई इलाकों तक सड़कें अतिक्रमण की जद में हैं। दुकानों के आगे फुटपाथ तक इनका सामान सजता है। ठेले, खोमचे वाले इस परेशानी को और बढ़ा देते हैं। ठेला खोमचे वालों की माने तो दुकानदार खुद अपनी दुकान के सामने का फुटपॉथ बेचकर हमें आश्रय देते हैं। फुटपाथ बिकने की जानकारी के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर जिम्मेदार मौन और सिस्टम लाचार नजर आता है।
विज्ञापन





इस कारण मुख्य मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम में फंस कर लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ संचालित अभियान भी महज रस्म अदायगी बना दिखता है। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित फलमंडी तिराहा पर पुलिस बूथ होने के बावजूद सुल्तापुर रोड, ओबर ब्रिज रोड पर फलमंडी व सब्जी मंडी लगती है। इसके अलावा सैठा चौराहा, मुसाफिखाना मोड़, डाकघर मोड़, जीजीआई मोड़, नगर पालिका कार्यालय के पास, एसपी ऑफिस के सामने, स्टेशन तिराहा, हनुमान तिराहा, बस स्टॉप, ब्लॉक कार्यालय के सामने, जामो मोड़, टिकरिया तिराहा व चौक बाजार का इलाका भी अतिक्रमण की चपेट में है।


अमेठी कस्बे में सगरा तिराहा पर सुबह निकलना मुश्किल हो जाता है। सब्जी मंडी में आने वाले वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं। गांधी चौक पर हालात सबसे ज्यादा खराब दिखते हैं। यहां सड़क पर स्थाई दुकानदारों व ठेले वालों का कब्जा रहता है।
विज्ञापन







सड़क पर खड़ी होती हैं रोडवेज बसें
जगदीशपुर। औद्योगिक क्षेत्र व नेशनल हाइवे होने से जगदीशपुर बाजार में हर समय भीड़ रहती है। स्टेशन के बजाय बसों को सड़क पर खड़ी कर सवारियां भरी जाती हैं। ई- रिक्शा व निजी टैक्सियां भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। ऐसे में पटरियों पर ठेला, व गुमटी वालों का कब्जा होने से जाम की समस्या सभी की परेशानी बढ़ा रही है। यही हाल बाजार शुकुल मोड़, अयोध्या रोड, रेलवे स्टेशन मोड, स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक, तीन व चार का रहता है। जाफरगंज, रानीगंज, वारिसगंज में साप्ताहिक बाजार के दिन जाम की समस्या से आए दिन लोगों को जूझना पड़ता है।





अतिक्रमण के कारण सड़कों पर लगने वाले जाम को खत्म कराने के लिए नगर पालिका व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान संचालित कराया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों पर खड़े होने वालों का भी चालान कर उन्हें हटवाया जाता है।
विज्ञापन

शोभनाथ, यातायात उप निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें