फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 युवाओं को रोजगार देंगी 10 कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। वृहद रोजगार मेले में किन्हीं कारणों से हिस्सा लेने से वंचित रहे युवाओं के लिए जगदीशपुर में रोजगार मेले का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। मेले में कक्षा आठ पास से लेकर सर्वोच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवा शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में 500 रिक्तियों के साथ 10 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जहां बेरोजगार शिक्षित युवा मेले में पहुंचकर कंपनियों को साक्षात्कार देकर रोजगार हासिल कर सकेंगे। शनिवार को जिम्मेदार अधिकारियों ने बैठक कर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनको रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समय-समय पर मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। 22 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन कर 1520 युवाओं को सेवायोजित किया गया था। तो वहीं जिला मुख्यालय पर आयोजन होने के चलते कई शिक्षित बेरोजगार मेले में हिस्सा नहीं ले सके थे। ऐसे युवाओं को उनके नजदीक ही रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए जगदीशपुर स्थित संजय गांधी पॉलीटेक्निक में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेले में 10 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने बताया कि रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड, फील्ड कोआर्डिनेटर, लाइन ऑपरेटर, फील्ड सेल्स, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, फिटर, प्लंबर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, मार्केटिंग आफीसर आदि पदों पर भर्तियां की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी युवा अपने समस्त शैक्षिक मूल अभिलेखों के साथ रोजगार मेले में हिस्सा लें। कहा कि कंपनियों को साक्षात्कार देते समय किसी प्रकार की हिचक न रखें। प्रश्नों का त्वरित उत्तर दें। इससे उनके चयन में कंपनियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें