फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कर्मचारी संघ ने घोषित किया चुनाव कार्यक्रम

Fri, 05 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने ब्लॉक स्तरीय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिले की सभी 13 ब्लॉक कमेटियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें भंग कर दिया गया था।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति ने बताया कि सभी विकास खंडों के कर्मचारियों को उसी ब्लॉक में मतदान करने और चुनाव लड़ने का अधिकार होगा, जहां उनकी वर्तमान तैनाती है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया कि सभी विकास खंडों के लिए नामांकन प्रक्रिया सात जून को गौरीगंज ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संपन्न कराई जाएगी।



नामांकन पत्रों की जांच और अन्य औपचारिकताएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएंगी। चुनाव कार्यक्रम के तहत 15 जून को तहसील गौरीगंज के जामों, गौरीगंज और शाहगढ़ ब्लॉक में मतदान होगा। 17 जून को तहसील अमेठी के अमेठी, भादर, भेंटुआ और संग्रामपुर ब्लॉक तथा तहसील मुसाफिरखाना के जगदीशपुर, मुसाफिरखाना और बाजारशुकुल ब्लॉक में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसी दिन तिलोई तहसील के बहादुरपुर, सिंहपुर और तिलोई ब्लॉकों में भी मतदान कराया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई ब्लॉक कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें